ब्राह्मण सामाजिक रोजगार मुखी प्लेटफार्म भारत
(बी.एस.आर.एम.पी.बी.)
“ब्राह्मणों का संगठन, ब्राह्मणों के लिए, ब्राह्मणों द्वारा”
BSRMPB एक सेवा-आधारित संगठन है, जो ब्राह्मण समाज के कल्याण, सम्मान, एकजुटता एवं पारस्परिक सहयोग के उद्देश्य से निरंतर सक्रिय है।
इस संगठन का मूल संकल्प यह है कि किसी भी स्वजातीय परिवार को आकस्मिक निधन या कठिन परिस्थितियों में अकेला न रहना पड़े, और सभी सदस्य सामूहिक सहयोग के माध्यम से एक-दूसरे का संबल बनें।
हमारा लक्ष्य
हमारा उद्देश्य प्रत्येक ब्राह्मण परिवार को आर्थिक सहायता पहुँचाना है ताकि वह व्यापार उद्यम के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सके। इसके लिए निम्नलिखित प्रयास किए जा रहे हैं:
- ब्राह्मण परिवारों को इस प्लेटफार्म पर सूचीबद्ध कर प्रत्येक सदस्य का पंजीकरण करना।
- पंजीयन नंबर के आधार पर सदस्यों की सहभागिता का बायोडाटा तैयार करना।
- पंजीकृत सदस्यों के परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।
- व्यापारिक और औद्योगिक बंधुओं को जोड़कर आपसी व्यापार को बढ़ावा देना और प्लेटफार्म को मजबूत करना।
- प्रत्येक गाँव में गुरुकुल की स्थापना करना, जहाँ बच्चों को मार्शल आर्ट आदि में निपुण बनाया जा सके।
क्षेत्र जिनमें हमें कार्य करना है
- कंपनी के प्रोडक्ट्स को संपूर्ण बाजार में स्थापित करना।
- बड़े शहरों में (बिग बाजार) की शाखाएं खोलना जहाँ कंपनी के उत्पाद उपलब्ध होंगे।
- टेक्सटाइल (कपड़ा) उद्योग में प्रवेश करना।
- मंडी व्यापार, दुग्ध उत्पादन और डेयरी उद्योग में निवेश। आदि क्षेत्रों में समयानुसार प्लेटफॉर्म की आर्थिक स्थिति की क्षमतानुसार निवेश ।
साथियों, समय की मांग है कि हम संगठित हों। प्लेटफार्म पर संचालित योजनाओं को अपनाएं और सामाजिक होकर समाज को सहयोग दें और सहयोग लें।